राष्ट्रीय

अंतिम चरण में मतदान की धमाकेदार शुरुआत, पहले 2 घंटों में 18.39% वोटिंग

डेस्क:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के बाद पहले दो घंटों (सुबह 9 बजे तक) में कुल 18.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे तक पूर्व बर्धमान जिले में सबसे अधिक 20.86 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद हुगली जिले में 20.16 प्रतिशत मतदान हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *