अंतरराष्ट्रीय

अंडरवर्ल्ड डॉन Dawood Ibrahim का करीबी सलीम डोला भारत डिपोर्ट, इस्तांबुल में हुआ था गिरफ्तार

डेस्क:  इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट और अंडरवर्ल्ड के खिलाफ भारतीय एजेंसियों को मंगलवार सुबह एक बड़ी सफलता मिली। कुख्यात गैंगस्टर और ड्रग माफिया Salim Dola को भारत deport कर दिया गया। उसे तुर्की के इस्तांबुल में हिरासत में लिए जाने के बाद स्पेशल विमान से दिल्ली टेक्निकल एयरपोर्ट लाया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने उसे कड़ी निगरानी में अपने कब्जे में ले लिया।
सूत्रों के अनुसार, सलिम डोला पर आरोप है कि वह लंबे समय से दाऊद इब्राहिम के गिरोह से जुड़े ड्रग नेटवर्क को विदेश से ऑपरेट कर रहा था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नशे के कारोबार को नियंत्रित कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी और भारत वापसी को एजेंसियां बड़े ऑपरेशन की सफलता मान रही हैं, जिससे अंडरवर्ल्ड के ड्रग रैकेट को बड़ा झटका लगा है। एयरपोर्ट पर शुरुआती पूछताछ के बाद उसे केंद्रीय एजेंसियों ने हिरासत में लिया और अब आगे की जांच के लिए उसे मुंबई पुलिस या नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *