वायरल वीडियो

बेड के अंदर से तहखाने का रास्ता ! मिला हथियारों का जखीरा ! 11 लोग गिरफ्तार !

डबल बेड के नीचे का नजारा देख तो पुलिस वालों के होश ही उड़ गए. दरअसल, मेरठ पुलिस को सूचना मिली कि एक मकान में असलहा फैक्ट्री चल रही है. पुलिस ने अचानक मकान पर धावा बोल दिया. मकान की तलाशी शुरू हुई. तलाशी के दौरान पुलिस वाले इस कमरे में पहुंचे, जहां कुछ संदिग्ध लगा. कमरे में सामान्य डबल बेड लगा था. लेकिन, डबल बेड के अंदर से एक रास्ता बना हुआ था जो तहखाना का रास्ता था. इस तहखाने से पुलिस को हथियारों का जखीरा मिला.

फिर मौके से पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 10 अभी फरार हैं. मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अभी तक किन-किन लोगों को इनके द्वारा यह असलेह बेचे गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *