उत्तर प्रदेश

सोना तपकर ही कुंदन बनता है’, बोर्ड परीक्षा में असफल छात्रों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का भावुक और प्रेरक पत्र

डेस्क:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) के 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों के नाम एक विशेष पत्र लिखकर उन्हें जीवन की बड़ी सीख दी है। जहाँ उन्होंने सफल छात्रों को बधाई दी, वहीं कम अंक पाने वाले या असफल रहे विद्यार्थियों के लिए ‘चरैवेति-चरैवेति’ (चलते रहो, चलते रहो) का मंत्र साझा किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस पत्र को साझा करते हुए कहा कि इस वर्ष का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्साहजनक रहा है। उन्होंने विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को संबोधित किया जो अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर सके। योगी आदित्यनाथ ने लिखा: ‘‘उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्साहजनक है। अनेक विद्यार्थियों ने लगन और कठिन परिश्रम से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। मेरी ओर से सभी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों बधाइयां और आशीर्वाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *