
दरभंगा। अखिल भारतीय मिथिला संघ, दरभंगा द्वारा मां सीता के प्राकट्य दिवस के अवसर पर जानकी नवमी सह मैथिली दिवस समारोह भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय रेडियो स्टेशन रोड स्थित सत्कार बैंक्वेट हॉल में प्रतिभा सम्मान समारोह सह भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय मिथिला संघ, दरभंगा के अध्यक्ष विनय कुमार झा उर्फ संतोष झा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा सांसद, डॉ गोपाल जी ठाकुर और विशिष्ट अतिथि दरभंगा ग्रामीण के विधायक माननीय इश्वर मंडल, बेनीपुर के विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी उपस्थित थे। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र ,शिक्षा, कला, संगीत,स्वास्थ्य,रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रबुद्ध लोगों को जानकी सम्मान से संघ के द्वारा सम्मानित किया गया। संगति के क्षेत्र में देश की जानकी स्वरुपा पिछले दिनों दिल्ली के लाल कटोरा स्टेडियम में अटल जी के स्मृति में संविधान के अष्टम अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में अपनी गायन प्रस्तुत करने कों लेकर सुप्रसिद्ध गायिका प्रिया मल्लिक जी कों संघ के द्वारा जानकी सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं मिथिला के सुप्रसिद्ध गायिका तेजस्वी ठाकुर, तेजस्व ठाकुर,संगम झा गायक के रूप में मिथिला रत्न भाई निरज झा रामबिहारी झा को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 2026 में 10 वीं एवं 12 वीं में जिला स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं क्रमशः सत्यम कुमार हेमा कुमारी सुरेंद्र कुमार यादव प्रिति कुमारी,शिक्षाविद,प्रो. प्रेम मोहन मिश्रा कों जानकी सम्मान से नवाजा गया। चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट चिकित्सक, डॉ एके गुप्ता, डॉ बंदना झा, डॉ कामनी झा कों जानकी सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देर रात मिथिला की धिया सुप्रसिद्ध गायिका,प्रिया मल्लिक के गायन ने श्रोताओं का समा बांध दिया, कार्यक्रम में चार चांद लगा दि। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा आज देश विदेश में जगत जननी मां जानकी की प्रकाट्य स्थली होने के कारण मिथिला का पहचान है। वहीं विशिष्ट अतिथि विधायक ईश्वर मंडल ने कहा आने वाले समय में सरकार जानकी नवमी को और भव्य रूप देगी जिसके लिए हमलोग प्रयास करेंगे। अध्यक्षिय संबोधन संघ के अध्यक्ष विनय कुमार झा उर्फ संतोष झा ने कहा अखिल भारतीय मिथिला संघ हर वर्ष जानकी नवमी को भव्य रूप देने का कार्य करते हैं जिसके कड़ी में इस वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया हैं, मां जानकी के बिना प्रभु श्री राम अधुरे हैं हमलोग सौभाग्यशाली हैं जों मां मैथिली के संतान हैं। संघ के महासचिव सुरेन्द्र नारायण मिश्र जी ने कहा अपने स्वागत भाषण में मंचासीन अतिथियों एवं आगंतुकों को स्वागत करते हुए संघ के प्रति अपनी सहयोग एवं स्नेह बनाए रखने की बात कही। कार्यक्रम में अपनी महती भूमिका निभाने वाली प्रखर समाजसेवी प्रियंका झा जी ने कहा कि जानकी नवमी को राजकीय कार्यक्रम का दर्जा दिया जाए। जिस तरह पुरे देश में रामनवमी उत्सव मनाया जाता हैं उसी तरह पुरे देश में जानकी नवमी कों मनाया जाए। जगत जननी मां सीता के बिना प्रभु श्री राम अधुरे हैं, आने वाले समय में हम मिथिला की नारी मातृशक्ति को और अधिक स्वावलंबी एवं सशक्त करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकप्रिय युवा नेता दीपक झा ने मां जानकी को नमन करते हुए कहा कि मां जानकी जी की धरती मिथिला कों और सशक्त करने के लिए छात्र, युवा तथा समाजिक लोगों कों समाज में सक्रिय भूमिका निभानी होगी तबही जानकी जी का असली सम्मान होगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापन संघ के प्रवक्ता रौशन कुमार झा तथा कार्यक्रम का संचालन कुमार अनुराग ने किया। मुखिया संघ के अध्यक्ष, राजीव चौधरी संघ के उपाध्यक्ष रामनाथ पंजीयार, संयुक्त सचिव शैलेन्द्र कुमार कश्यप, उदय शंकर मिश्र, पप्पू चौधरी, पवन कुमार चौधरी डॉ शिशिर झा, संजीत ठाकुर, अवधेश चौधरी मुन्ना जी, मुखिया पप्पू चौधरी, राकेश नायक दिलिप झा विनोदानंद झा आर के दत्ता चिकित्सक आशिष मिश्रा, प्रो. फुल बाबू टेकटरिया कांग्रेस नेता,रमन झा, सपना भारती निषाद,कल्पना झा,रंजू झा, हिना देवी,बमबम मिश्रा,रविकांत झा,गिरधर गोपाल,रौशन झा,रितिक झा,बिट्टू चौधरी,विशाल चौधरी, समर झा,डॉ आनंद प्रकाश,रविकांत झा,नेहरू कुमार,डॉ गौतम मिश्रा, शिवम कुमार झा,दिनेश गंगानी,शम्भू झा,कुणाल पांडे,नीतिन झा,गंदर्भ झा,निरुपम सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
