डेस्क:आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल सहित उसके राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लगभग दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है और वे एक गुट के रूप में भाजपा में शामिल होंगे। इसको लेकर अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई है। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का। साफ ही भाषा में इस समझने की कोशिश करे तो केजरीवाल भाजपा पर पंजाब के लोगों को धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा ने पंजाब के साथ विश्वासघात किया है…शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस की पार्टियों में एक ही वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल किया गया था…भाजपा का पंजाब में कोई आधार नहीं है।

