राष्ट्रीय

दिल्ली के अरुणा आसफ अली अस्पताल में अचानक पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं पर दिए कड़े निर्देश

डेस्क: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने आज राजधानी के ‘अरुणा आसफ अली अस्पताल’ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों से सीधा संवाद कर डॉक्टरों की उपलब्धता और सुविधाओं की जानकारी ली।
डॉक्टरों, कर्मचारियों और अस्पताल प्रबंधन से फीडबैक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, तेज, संवेदनशील और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए। हमारा संकल्प है कि दिल्ली का हर नागरिक ऐसे स्वास्थ्य तंत्र का अनुभव करे जहां समय पर उपचार मिले, आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों, स्वच्छ वातावरण हो और हर मरीज को सम्मान के साथ सेवा प्राप्त हो।

गर्मियों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन को दवाइयों की उपलब्धता, पीने के पानी, स्वच्छता, मरीजों की सुविधा और सभी आवश्यक इंतजाम सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित करने को कहा गया है। हर परिवार को भरोसेमंद स्वास्थ्य सुरक्षा मिले, हर नागरिक को समय पर उपचार मिले और हर अस्पताल सेवा, संवेदना और विश्वास का केंद्र बने। इसी दिशा में हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *