राष्ट्रीय

लोकतंत्र के पर्व में उमड़ा ‘कोलीवुड’, रजनीकांत, विजय और अजीत समेत दिग्गजों ने डाला वोट

डेस्क:तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए आज, बृहस्पतिवार (23 अप्रैल) को मतदान की प्रक्रिया जारी है। राज्य के 5.73 करोड़ मतदाता अगले पांच वर्षों के लिए अपनी सरकार चुनने के लिए पोलिंग बूथों पर उमड़ रहे हैं। इस लोकतांत्रिक उत्सव में आम जनता के साथ-साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा (कोलीवुड) के दिग्गज सितारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सुबह-सुबह ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *