राष्ट्रीय

मिर्ज़ापुर में भीषण सड़क हादसा! ढलान पर ट्रक के ब्रेक फेल होने से मचा कोहराम, 11 लोगों की दर्दनाक मौत

डेस्क:उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया। ड्रमंडगंज घाटी के ढलान वाले रास्ते पर एक अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप 11 लोगों की जान चली गई। हादसे की भयावहता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि दो भारी ट्रकों के बीच फंसी एक कार पूरी तरह कुचल गई और देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, जिस ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मारी, उसके ब्रेक फेल होने का संदेह है। यह हादसा रात करीब 8:30 बजे ड्रमंडगंज घाटी के निचले हिस्से में ढलान वाले रास्ते पर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *