दरभंगा : बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौड़ा दलित टोला में छापेमारी करने गई मद्द निषेध विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायल पुलिसवालों में ASI विनोद कुमार मिश्रा, सिपाही सतीश कुमार एवं शांभवी रानी शामिल हैं. सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मध्य निषेध विभाग को सूचना मिली थी कि धरौड़ा के दलित टोला में अवैध तरीके से शराब का कारोबार किया जा रहा है. इसकी सूचना पर मद्य निषेध थानाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार टीम के साथ गांव में छापेमारी करने गए, जहां ग्रामीणों ने पुलिस को देखते ही हमला कर दिया. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है.

