डेस्क: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कांग्रेस (Congress) ने संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों (Block Congress Committees) के अध्यक्षों (President) की नई नियुक्ति सूची जारी की है। इस क्रम में नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस की जिम्मेदारी बाबूराम ठाकुर को सौंपी गई है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए इसे एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया।
नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार
बाबूराम ठाकुर ने कहा कि यह जिम्मेदारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं मुकेश अग्निहोत्री, प्रतिभा सिंह, विक्रमादित्य सिंह और हरदीप सिंह बावा के मार्गदर्शन में मिली है। उन्होंने सभी नेताओं और जिला संगठन का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।
संगठन को मजबूत करने का दावा
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि वह नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी और निर्णयों में उनकी राय को महत्व दिया जाएगा ताकि संगठन में एकता बनी रहे।
गुटबाजी पर सख्त रुख
बाबूराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पहले से ही एकजुट है और इसे और मजबूत करने के लिए वह पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन में किसी भी तरह की गुटबाजी को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।
जिलावार नियुक्तियों की पूरी सूची
चंबा जिला
चुराह – भूपेंद्र सिंह ठाकुर, भरमौर – संजू राम, पांगी – सुभाष चौहान, चंबा – ओम प्रकाश, डलहौजी – अमित शर्मा, भटियात – विजय कंवर
कांगड़ा जिला
नूरपुर – संदेश कुमार डढवाल, इंदौरा – देवेंद्र मनकोटिया, फतेहपुर – कैप्टन जीत कुमार शर्मा, ज्वाली – चेन सिंह गुलेरिया, देहरा – कमलेश कुमार, ज्वालामुखी – प्रताप राणा, जयसिंहपुर – जसवंत डढवाल, सुलह – बाल कृष्ण चौधरी, नगरोटा बगवां – मान सिंह चौधरी, कांगड़ा – नागेश्वर मनकोटिया, शाहपुर – सुरेश पटाकू चौधरी, धर्मशाला – हरभजन चौधरी, पालमपुर – त्रिलोक चंद, बैजनाथ – शशि राणा
लाहौल-स्पीति
काजा – दोरजे छेरिंग, केलांग – सुरेंद्र कुमार, उदयपुर – कुशाल ठाकुर
कुल्लू जिला
मनाली – वीर सिंह ठाकुर, कुल्लू – गोपाल सिंह, बंजार – मोहर सिंह ठाकुर, आनी – गोविंद शर्मा
मंडी जिला
करसोग – गोपाल ठाकुर, सुंदरनगर – जसवंत सिंह, नाचन – दीप कुमार, सिराज – जगदीश रेड्डी, द्रंग – देवेंद्र कुमार, जोगिंदरनगर – इंद्र सिंह धीमान, धर्मपुर – प्रकाश चंद, मंडी सदर – हेमराज ठाकुर, बल्ह – पवन ठाकुर, सरकाघाट – धर्मपाल ठाकुर
हमीरपुर जिला
भोरंज – विजय कुमार बनियाल, सुजानपुर – राजेंद्र वर्मा, हमीरपुर – सुनील कुमार, बड़सर – संजय शर्मा, नादौन – कैप्टन पृथ्वी चंद
ऊना जिला
चिंतपूर्णी – डॉ. रविंद्र कुमार शर्मा, गगरेट – सुरेंद्र सिंह कंवर, हरोली – संदीप अग्निहोत्री, ऊना – रजनीश कुमार, कुटलैहड़ – विवेक मिका
बिलासपुर जिला
झंडूता – विजय कौशल, घुमारवीं – कैप्टन चमेल सिंह, बिलासपुर – मस्तराम वर्मा, श्री नैना देवी – अमरजीत बंगा
सोलन जिला
अर्की – सतीश कश्यप, नालागढ़ – बाबूराम ठाकुर, दून – कुलतार सिंह ठाकुर, सोलन – मनीष ठाकुर, कसौली – देवेंद्र शर्मा
सिरमौर जिला
पच्छाद – सुनील शर्मा, नाहन – ज्ञान चंद चौधरी, श्री रेणुका जी – तपेंद्र चौहान, पांवटा साहिब – हरप्रीत सिंह, शिलाई – कल्याण धामटा
शिमला जिला
चौपाल – दिनेश चौहान, ठियोग – संजय शर्मा, शिमला ग्रामीण – गोपाल शर्मा, जुब्बल-कोटखाई – जितेंद्र मेहता, रामपुर – लाल चंद शर्मा, रोहड़ू – शिव पॉल ठाकुर
किन्नौर जिला
कल्पा – विक्रम नेगी, निचार – अनिल नेगी, पूह – प्रेम सिंह

