डेस्क:दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने हड़कंप मचा दिया। विजय नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवारों को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार टेम्पो ट्रैवलर ने टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। यह घटना सुबह करीब 6:10 बजे विजय नगर थाना क्षेत्र में, दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाली मुख्य एक्सप्रेसवे लेन पर IPEM कॉलेज के एग्जिट पॉइंट के पास हुई। पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे एक Thar गाड़ी खड़ी थी और उसमें सवार दो लोग एक मोटरसाइकिल सवार से बात करने के लिए बाहर निकले थे, तभी पीछे से आ रही एक Tempo Traveller ने उन्हें टक्कर मार दी।

