स्थानीय

दरभंगा : डीएम-एसएसपी ने किया विश्वविद्यालय का मुआयना, कुलाधिपति के आगमन को लेकर प्रशासन चौकस

दरभंगा। बुधवार की शाम जिलाधिकारी कौशल कुमार व एसएसपी जेजे रेड्डी ने संयुक्त रूप से संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर का मुआयना किया। विश्वविद्यालय में 22 अप्रैल को सीनेट की 49वीं बैठक आयोजित होने वाली है। इस बैठक की अध्यक्षता माननीय कुलाधिपति सह राज्यपाल करेंगे। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल समेत कई जगहों का अवलोकन किया गया। साथ चल रहे अन्य पदाधिकारियों को डीएम व एसपी ने अलग अलग सुरक्षात्मक निर्देश दिए। इसी क्रम में पदाधिकारियों ने कुलपति प्रो0 लक्ष्मीनिवास पांडेय से भी कार्यक्रम की बाबत सारी जानकारी ली। उन्होंने अभी तक की गयी तैयारी व प्रस्तावित कार्यक्रम का ब्यौरा दिया। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि कार्यक्रम से सम्बंधित मिनट- टू -मिनट के बारे में भी चर्चा हुई। मौके पर डॉ पवन कुमार झा, डॉ दिनेश कुमार झा, डॉ उमेश झा, डॉ रामसेवक झा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *