स्थानीय

दरभंगा : सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल कादिराबाद का उत्कृष्ट प्रदर्शन

दरभंगा : सीबीएसई द्वारा आज दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हुए । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिल्ली पब्लिक स्कूल कादिराबाद दरभंगा के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया l विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा । जिसमें 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 90% से ऊपर अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 15 एवं 80% से 90% अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 25 रही। विद्यालय परिवार सभी सफल छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ उनके माता पिता को हार्दिक बधाई देकर उनके प्रयासों को सराहाI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *