अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान के एक सैनिक की कीमत कितनी है? सऊदी अरब ने लगा दी बोली

डेस्क: सऊदी अरब ने पाकिस्तान की सैनिकों की बोली लगा दी है. दरअसल, ईरान जंग के खतरे को देखते हुए पाकिस्तान ने जैसे ही रियाद में अपने 13 हजार सैनिक भेजे. वैसे ही सऊदी ने इस्लामाबाद के लिए 3 बिलियन डॉलर (2.7 लाख करोड़ रुपए) की राशि जारी कर दी. इसे दोनों देशों के बीच एक समझौते के तौर पर देखा जा रहा है. 2025 में सऊदी ने पाकिस्तान के साथ डिफेंस डील किया था. इस डील से जहां सऊदी की सुरक्षा मजबूत हुई थी. वहीं पाकिस्तान को इससे आर्थिक लाभ मिलने की बात कही गई थी.

ब्लूमबर्ग के मुताबिक सऊदी ने 3 बिलियन डॉलर की राशि ऐसे वक्त में दी है, जब पाकिस्तान ने अपने 13 हजार सैनिक सऊदी की सुरक्षा में लगाए हैं. यही वजह है कि इस पैसे को पाकिस्तान सेना की बोली से जोड़कर देखा जा रहा है. अल अरबिया के मुताबिक पाकिस्तान को एक हफ्ते में अतिरिक्त सहायता की यह राशि दे दी जाएगी. इसके अलावा सऊदी से पाकिस्तान ने पूर्व में जो कर्ज लिया है, उसकी डेडलाइन भी बढ़ा दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *