अंतरराष्ट्रीय

तुर्की के स्कूल में गोलीबारी, हमलावर छात्र सहित 4 की मौत, 20 घायल

डेस्क: तुर्किए (Türkiye) के एक स्कूल में गोलीबारी (school shooting) से हड़कंप मच गया। गर्वनर मुकर्रम उनलुअर ने बताया कि बुधवार को दक्षिण-पूर्वी तुर्किए (Southeastern Turkiye) के कहरामनमारस में एक स्कूल में मिडिल स्कूल (middle School) के एक छात्र द्वारा गोलीबारी किए जाने से 4 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए हैं।

उनलुअर ने बताया कि मारे गए लोगों में एक शिक्षिका भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हमलावर एक छात्र था, जिसने गोलीबारी को अंजाम देने के लिए अपने पिता के हथियारों का इस्तेमाल किया था, जिन्हें वो अपने बैग में छिपा कर लाया था।

दो दिन में दो घटनाएं

गर्वनर ने बताया कि हमलावर की भी मौत हो गई है। यह घटना तुर्किए में हुई एक अन्य गोलीबारी की घटना के ठीक एक दिन बाद हुई है, जिससे दो दिनों में यह दूसरा मामला बन गया है। मंगलवार को, उरफा के एक हाई स्कूल में 19 साल के पूर्व छात्र ने गोलीबारी की थी, जिसमें 16 लोग घायल हो गए थे। उस मामले में, जब पुलिस हमलावर को सरेंडर के लिए मनाने की कोशिश कर रही थी, तब उसने खुद को गोली मार ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *