
दरभंगा। तारडीह प्रखंड अंतर्गत कटहरा गांव स्थित सत्तर चौक पर राजा शैलेश एवं चौहरमल उत्सव के अवसर पर दो दिवसीय भव्य दंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्रसाद पासवान ने की। इस अवसर पर ऑल इंडिया पासवान एकता मंच के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता वीरेंद्र पासवान उर्फ गुरु जी एवं भीम आर्मी बिहार प्रभारी विशाल आनंद पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर दंगल का उद्घाटन किया। राजा शैलेश कमेटी के सक्रिय सदस्य गोविंद पासवान,हरि पासवान, किशन पासवान,शिवशंकर पासवान, बनारसी पासवान, छोटेलाल पासवान, मनोज पासवान, लाल बाबू सदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। यह आयोजन सामाजिक एकता,परंपरा,सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बना।
