सोशल मीडिया पर फर्जी और भड़काऊ वीडियो वायरल करने को लेकर हुई कार्रवाई. RJD की दोनों प्रवक्ताओं ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें पुलिसकर्मी एक आदमी को मारते हुए जीप में बिठा रहा था. इस वीडियो को नोएडा का बताकर वायरल किया गया था, जबकि यह पुराना था और मध्य प्रदेश का था.

