
दरभंगा। जर्मनी यात्रा के बिच सांसद रामप्रीत मंडल ने उन्हें अपने कार्यों, विशेष रूप से खाद्य प्रसंस्करण, निर्यात के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, जर्मनी सरकार के प्रतिष्ठित कार्यक्रम में चयनित होकर की गई अपनी व्यावसायिक यात्रा और वहां से प्राप्त अनुभवों को भी साझा किया। मंगल प्रदीप ने बताया जर्मनी की सफल व्यावसायिक यात्रा से भारत लौटते समय विमान में झंझारपुर सांसद, रामप्रीत मंडल से हुई। उन्होंने बताया मेरी उपलब्धियों, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत, विशेषकर बिहार, का प्रतिनिधित्व करने के प्रयासों की जानकारी से सांसद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद ने मेरे कार्यों की खुले दिल से सराहना करते हुए कहा इस प्रकार के युवा उद्यमी बिहार और देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण और कृषि निर्यात के क्षेत्र में मेरे प्रयासों को राज्य और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर मंगल प्रदीप ने बताया बिहार में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र भी उन्हें सौंपा है। पत्र में राज्य में निवेश, आधारभूत संरचना के विकास, किसानों के सशक्तिकरण और निर्यात को बढ़ावा देने संबंधी सुझाव शामिल थे। विषय को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्होंने अपने लेटर पैड पर समर्थन पत्र लिखकर सीधे प्रधानमंत्री तक पहुँचाने का कार्य किया। मंगल प्रदीप ने कहा हमें विश्वास है की सरकार एवं हमारे जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बिहार कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करेगा।
