
महात्मा ज्योतिबा फुले के विचार हमें समतामूलक समाज निर्माण की देता है प्रेरणा : विभागाध्यक्ष, डॉ. अनिल कुमार चौधरी
दरभंग। विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार चौधरी ने कहा महान समाज सुधारक,शिक्षाविद,विचारक ज्योतिराव फुले ने अपने पूरे जीवन को सामाजिक समानता, शिक्षा के प्रसार और जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष के लिए सदैव समर्पित रहे। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों, विशेषकर महिलाओं और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े समुदायों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। पूर्व विभागाध्यक्ष सह विभाग के वरीय शिक्षक डॉ. मुनेश्वर यादव ने कहा कि समाज में समानता, शिक्षा और न्याय की अलख जगाने वाले महान क्रांतिकारी विचारक ज्योतिराव फुले जी को हम अपनी ओर से श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं। मिथिला विश्ववविद्यालय, उप-परीक्षा नियंत्रक (तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा) सह विभागीय वरीय सहायक प्राध्यापक डॉ. मनोज कुमार ने कहा आज के समय में जब सामाजिक समरसता और समान अवसर की बात हो रही है, तब ज्योतिराव फुले जी के विचार और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। ज्योतिबा फुले के विचार को अपनाकर भारत 2047 तक बन सकता है विकसित राष्ट्र। विभागीय वरीय सहायक प्राध्यापिका डॉ. नीतू कुमारी ने कहा सामाजिक समरसता और न्यायपूर्ण समतामूलक समाज के साथ-साथ उन्होंने महिला शिक्षा पर भी बहुत जोर दिया और मिसाल पेश किया गया। मंच संचालन शोधार्थी रिक्की गणेश कुमार व धन्यवाद ज्ञापन शोधार्थी कंचन कुमारी ने किया।
