राष्ट्रीय

भारत-अमेरिका ऊर्जा और रक्षा साझेदारी में नया अध्याय: विदेश सचिव विक्रम मिसरी की सफल वाशिंगटन यात्रा

डेस्क:भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी की तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा ने दोनों देशों के बीच सामरिक और ऊर्जा संबंधों को एक नई ऊंचाई प्रदान की है। इस यात्रा के दौरान परमाणु ऊर्जा, रक्षा सहयोग और व्यापार के क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण समझौतों और भविष्य की योजनाओं पर मुहर लगी है। अमेरिका में भारतीय दूतावास ने बताया कि अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा के समापन पर मिसरी और राइट के बीच हुई बातचीत में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, द्विपक्षीय ऊर्जा व्यापार को गहरा करने और भारत-अमेरिका ऊर्जा साझेदारी को सुदृढ़ करने के नए अवसरों की पहचान पर जोर दिया गया।दूतावास ने कहा, ‘‘विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट से मुलाकात की। चर्चा का केंद्र ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना, द्विपक्षीय ऊर्जा व्यापार को गहरा करना और भारत-अमेरिका ऊर्जा साझेदारी को आगे बढ़ाने के नए रास्ते तलाशना रहा।’’ बैठक में मौजूद भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका, असैन्य परमाणु सहयोग के साथ-साथ कोयला गैसीकरण और अमेरिकी एलपीजी निर्यात जैसे क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *