अन्य

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक के निधन से शिक्षा जगत में गहरा शोक

दरभंगा। खाजासराय मोहल्लाह निवासी व बहादुरपुर प्रखंड मध्य विद्यालय,तारालाही के सहायक शिक्षक, मो. साबिर हुसैन का प्रशिक्षण के दौरान आकस्मिक

निधन होने से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी

के अनुसार समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित पीटीइसी रामपुर जलालपुर प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे मो. साबिर हुसैन का बुधवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। प्रारंभिक शिक्षक संघ गोप

गुट के जिला सचिव, मो. शाहनवाज आलम ने अपनी ओर से दुख व्यक्त करते हुए शिक्षकों को प्रशिक्षण में

दूसरे जिला भेजने के निर्णय पर विभाग से पुनर्विचार करने की मांग किया गया है। मो साबिर के निधन पर शोक जताने वालों में विनोद कुमार, मनोज कुमार, शिवेश कुमार,

महेश यादव,रामकुमार,सतीश चंद्र प्रसाद, अशोक कुमार, रामनरेश यादव, सुधीर पांडे,कार्तिक सिंह, पवन यादव, यादव, अनिल कुमार सिंह, एसएन यादव,राजाराम सिंह, रोमन रूमी, खालिद इकबाल, मो.

रिजवान, नेयाज अहमद, राजीव कुमार चौधरी, रेयाज अहमद आरजू,

सहित अन्य कई लोगो ने खराज ए अकीदत / श्रद्धांजलि पेश किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *