अन्य

दरभंगा में ऑटो, ई-रिक्शा पर कलर कोड सिस्टम लागू, 5 जोन में बंटा शहर; 528 वाहनों को मिलेगा परमिट बड़े शहरों की तर्ज पर लागू की गई व्यवस्था, इस नई व्यवस्था से जाम की समस्या से मिलेगा निजात

दरभंगा। शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने बड़ी पहल की है। अब शहर में ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन कलर कोड सिस्टम के तहत किया जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत पूरे शहर को 5 अलग-अलग जोन में बांटा गया है, जिससे यातायात को सुचारु और व्यवस्थित बनाया जा सके। प्रशासन द्वारा प्रत्येक जोन के लिए अलग रंग निर्धारित किया जाएगा और उसी रंग के आधार पर ऑटो व ई-रिक्शा अपने तय रूट पर ही चलेंगे। इस नई व्यवस्था से कुल 528 वाहनों को परमिट जारी किया जाएगा। जबकी शेष स्लॉट के लिए वाहन चालकों से 16 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए हैं। बड़े शहरों की तर्ज पर लागू की गई है, इस व्यवस्था के बाद अब यात्रियों को एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए बीच में ऑटो बदलना पड़ सकता है। हालांकि, जिला परिवहन विभाग का मानना है कि इस सिस्टम से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।अधिकारियों ने कहा इस नई व्यवस्था का उद्देश्य शहर में यातायात को नियंत्रण में लाना और आम लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है।प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि इस पहल का पूरा लाभ शहरवासियों को मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *