डेस्कः सोने-चांदी के वायदा भाव में आज गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार (10 अप्रैल) को दोनों की कीमतें कमजोरी के साथ खुलीं। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोना करीब 743 रुपए टूटकर 1,52,691 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 1371 रुपए गिरावट के साथ 2,42,397 रुपए प्रति किलो के स्तर पर बनी हुई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी दबाव में नजर आ रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव
Comex पर सोना 4,790.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,818 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 42.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,775.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 75.50 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 76.43 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.68 डॉलर की गिरावट के साथ 75.75 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
