संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. कुणाल ‘ज्योतिषस्य व्यावहारिकं ज्ञानम्’ विषय पर देंगे व्याख्यान

दरभंगा : नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग तथा डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में 9 अप्रैल को पीजी संस्कृत विभाग में “ज्योतिषस्य व्यावहारिकं ज्ञानम्” विषय पर एकल व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. कुणाल कुमार झा एकल व्याख्यान देंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत झा की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक हुई, जिसमें फाउंडेशन के सचिव मुकेश कुमार झा, संयोजक डॉ. आरएन चौरसिया, विभागीय प्राध्यापिका डॉ. ममता स्नेही, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. बाल कृष्ण कुमार सिंह, शोधार्थी- रितु कुमारी, सम्पा नंदी, छात्र- जिग्नेश कुमार, सुजीत कुमार ठाकुर, दीपेश रंजन, कुमकुम कुमारी, श्वेता शिवानी, कर्मी- मंजू अकेला, उदय कुमार उदेश्य, योगेन्द्र पासवान आदि उपस्थित थे।

विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकान्त झा ने बताया कि उक्त एकल व्याख्यान का आयोजन अपराह्ण 1:30 बजे से पीजी संस्कृत विभाग में किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. आरएन चौरसिया ने बताया कि इस एकल व्याख्यान में संस्कृत, ज्योतिष दर्शनशास्त्र, इतिहास आदि विषयों के शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। मुकेश कुमार झा ने कहा कि इस एकल व्याख्यान का आयोजन निःशुल्क रूप से किया जा रहा है, जिसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।
