अन्य

JNU में यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर और मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम बर्खास्त !

डेस्क : देश की राजधानी दिल्ली में स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में 11 छात्राओं की ओर से यौन उत्पीड़न की शिकायतों के बाद अब यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में यूनिवर्सिटी ने कांग्रेस सांसद और जेएनयू के प्रोफेसर आंगोमचा बिमोल अकोइजाम की सर्विस को टर्मिनेट कर दिया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह सख्त कदम जेएनयू की कई छात्राओं द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद उठाया है। कुल 11 छात्राओं ने उनके खिलाफ विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति में शिकायत दर्ज कराई थी। इस समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही प्रशासन ने अब यह सख्त कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *