अर्थ

ट्रंप के युद्ध रोकते ही मंहगा हुआ सोना-चांदी, देखें 10 ग्राम 24 कैरेट का नया रेट

डेस्क: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त हमलों से शुरू हुई महाजंग में सीजफायर का ऐलान का असर आज भारतीय बाजार में देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange of India – MCX) पर आज सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। सुबह 9:18 बजे तक 24 कैरेट सोने का भाव 3,304 रुपये बढ़कर 1,53,593 रुपये पर पहुंच गया। इसमें करीब 2.20% की बढ़त दर्ज की गई।

वहीं, चांदी की कीमतों में और भी तेज उछाल देखने को मिला। सुबह 9:19 बजे तक चांदी 11,565 रुपये चढ़कर 2,42,913 रुपये पर पहुंच गई। इसमें लगभग 5% की बढ़त रही।

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग बढ़ने के कारण सोना और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। निवेशक इस समय शेयर बाजार की अस्थिरता से बचने के लिए सोना-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे इनकी कीमतों को समर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *