राष्ट्रीय

पेट्रोल पर राहुल गांधी को गृह मंत्री अमित शाह का जवाब, कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन पाकिस्तान

डेस्क:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के दावों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वास्तव में ऐसा पड़ोसी देश पाकिस्तान में हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने ईंधन की कमी, घर से काम करने के आदेश और आसमान छूती कीमतों जैसे अंतरराष्ट्रीय रुझानों को मात दी है और सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित की है। शाह ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि भाकपा और माकपा केंद्र शासित प्रदेश में पहले ही गठबंधन छोड़ चुकी हैं, जबकि द्रमुक और कांग्रेस पांच सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर राजग एकजुट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *