अन्य

नवनियुक्त दरभंगा कांग्रेस ज़िलाध्यक्षों का हुआ शानदार अभिनंदन एवं पदभार ग्रहण कार्यक्रम, लोगो ने डॉ जमाल हसन व मिथिलेश चौधरी को दी बधाई 

दरभंगा। बलभद्रपुर स्थित ज़िला कांग्रेस कार्यालय में दरभंगा ज़िला कांग्रेस के नवनियुक्त शहरी अध्यक्ष डॉ. जमाल हसन एवं ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार चौधरी का अभिनंदन एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान ने दोनों नवनियुक्त शहरी और ग्रामीण अध्यक्षों को विधिवत पदभार ग्रहण कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों अध्यक्षों का पारंपरिक पाग, चादर एवं फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। ​शहरी ज़िलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने कहा कांग्रेस की विचारधारा देश में सामाजिक सौहार्द, लोकतंत्र और सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा की विचारधारा है। कार्यकर्ताओं के सहयोग से शहरी क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। ग्रामीण ज़िलायक्ष मिथिलेश चौधरी ने कहा कांग्रेस पार्टी की नीतियों को गाँव-गाँव तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। ​तत्कालीन ज़िलाध्यक्ष दयानंद पासवान ने उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं से सभी गिले शिकवे भुलाकर पूरी एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। ​दोनों अध्यक्षों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान व संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने किया, धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी मो. असलम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जाले के पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने और तत्कालीन जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान के कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम को वीआइपी के शहरी विधानसभा पूर्व प्रत्याशी उमेश सहनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तेजनागमनी, रामपुकार चौधरी, पं रामनारायण झा, पवन चौधरी, मोहम्मद इम्तेयाज नोमानी, रेयाज अली खां, गणेश चौधरी, अरुण कुमार झा, रीता मिश्रा, पंकज चौधरी, रतिकांत झा,आर.के. चंदन, जाहिद रेजा, संजय मिश्रा, दिनेश्वर राय, अखिलेश चौधरी, उदयशंकर मिश्र, सुधीर यादव, कामेश्वर झा, रमण झा, शिवनारायण पासवान, खादिम हुसैन, हसमत अंसारी, शादाब अतिकी, नफिसुल हक़ रिंकू, मिथिलेश यादव, रंजीत चौधरी, सहित सभी प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *