स्थानीय

दरभंगा : ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा की मणिकांत चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक

दरभंगा। ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा की बैठक ग्राम बोआरी में जितेंद्र चौधरी आवासीय परिसर में आयोजित हुई । बैठक की अध्यक्षता मणिकांत चौधरी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से एससी/एसटी एक्ट 2018 को काला जातिगत कानून बताकर संशोधन की मांग की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव कैलाश कुमार चौधरी ने कहा कि यूजीसी बिल के कारण सवर्ण समाज उपेक्षित महसूस कर रहा है। सरकार द्वारा जातिगत दृष्टिकोण रख कर नियम-कानून बनाया जा रहा है। इस बिल में सवर्ण समाज को दोयम दर्जा का बना दिया गया है। जिला संरक्षक राजीव चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार देश में जातिगत आरक्षण के कारण योग्यता को कमजोर किया जा रहा है, वह देश के भविष्य के लिए सही नहीं है। विश्व की बड़ी-बड़ी कंपनी में भारतीयों को सम्मान दिया जा रहा है। वहीं, अपने देश में जातिगत व्यवस्था के कारण वे उपेक्षित हो रहे है। क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि जातिगत भेदभाव बढ़ाने में सरकार का ही योगदान है। ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज ने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का कार्य किय। संस्कृति-परंपराओं में सभी वर्ग को उचित सम्मान दिया गया है, पर आज राजनीतिक कारणों से इस समाज को उपेक्षित किया जा रहा है।

बैठक में प्रखंड अध्यक्ष सोहन चौधरी, श्याम सुंदर चौधरी, पंकज सिंह, संतोष सिंह, गौरी शंकर चौधरी, अर्जुन चौधरी, सीतराम चौधरी, मनोज चौधरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *