स्थानीय

दानापुर : बदमाशों ने लूट लिया 17 किलो सोना ! फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर वारदात को दिया अंजाम !

पटना : दानापुर (खगौल) में 5 आज 25 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की बड़ी लूट की घटना सामने आई है। बदमाशों ने लगभग 17 किलो सोना लूटा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अपराधियों ने फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर इस घटना को अंजाम दिया। वे खाकी पैंट और सफेद शर्ट में थे और जांच के बहाने स्वर्ण व्यवसाई के स्टाफ को रोककर उनके पास मौजूद तीन बैग लेकर फरार हो गए।
वारदात दानापुर जंक्शन के पास खगौल थाना क्षेत्र के एक ओवरब्रिज पर हुई। पीड़ित गुजरात के राजकोट के रहने वाले स्वर्ण व्यवसायी महेश मामतोरा और प्रिंस रामपरिया के कर्मचारी हैं जो अहमदाबाद से सहरसा एक्सप्रेस के जरिए दानापुर पहुंचे थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल का गठन किया है। शुरुआती जांच के अनुसार, अपराधी एक वाहन और दो बाइक पर सवार होकर आए थे। बता दें कि चार दिन पहले भी दानापुर में एक ज्वेलरी दुकान से करीब 4 लाख रुपये की लूट हुई थी, जिसके मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *