अन्य

बिहार की सियासत में उथल-पुथल, नेतृत्व को लेकर बढ़ा सस्पेंस

पटना: बिहार की राजनीति इस समय अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर लगातार अटकलें लग रही हैं। हालांकि संवैधानिक नियमों और गजट नोटिफिकेशन की प्रक्रिया के चलते फिलहाल कोई स्पष्ट फैसला सामने नहीं आया है, जिससे सियासी हलचल और तेज हो गई है।

एनडीए खेमे में भी नेतृत्व को लेकर मंथन जारी है। भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के नाम प्रमुख दावेदारों के रूप में सामने आ रहे हैं। वहीं, जेडीयू के भीतर भी नई राजनीति आकार लेती दिख रही है, जहां निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है।

इसके साथ ही जातीय समीकरण भी इस पूरे घटनाक्रम में अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिससे फैसला और जटिल हो गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और आने वाले दिनों में ही यह तय हो पाएगा कि बिहार की सत्ता की कमान आखिर किसके हाथों में जाएगी।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *