अर्थ

गुड फ्राइडे पर आज शेयर बाजार बंद, सोमवार को होगी ट्रेडिंग

डेस्कः आज 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे (Good Friday) के मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इक्विटी, डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं हुआ। कमोडिटी बाजार भी पूरे दिन बंद रहा। अब नियमित ट्रेडिंग सोमवार, 6 अप्रैल से शुरू होगी। इसके अलावा इस महीने 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के कारण भी बाजार बंद रहेंगे।

ग्लोबल बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला रुख रहा लेकिन ज्यादातर इंडेक्स बढ़त में बंद हुए। जापान का निक्केई 1.34% चढ़ा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.73% ऊपर रहा। चीन का CSI 300 हल्की गिरावट में रहा। वहीं ऑस्ट्रेलिया और हांगकांग के बाजार ईस्टर की छुट्टी के चलते बंद रहे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे लेकिन वहां भी आज गुड फ्राइडे के कारण ट्रेडिंग नहीं हो रही है।

भारतीय बाजार का पिछला प्रदर्शन

2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को घरेलू बाजार ने कमजोर वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद मजबूती दिखाई। सेंसेक्स 185 अंक बढ़कर 73,319 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 33 अंक चढ़कर 22,713 के स्तर पर पहुंच गया। रुपये में भी जोरदार मजबूती देखने को मिली और यह कई सालों की सबसे बड़ी एकदिवसीय बढ़त दर्ज करने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *