राष्ट्रीय

पंजाब कांग्रेस को गहरा सदमा, सोनीपत में सड़क हादसे में युवा नेता खुशबाज़ सिंह जटाना का निधन

डेस्क:पंजाब की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। गुरुवार शाम हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (KGP) एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में पंजाब कांग्रेस के दिग्गज युवा नेता खुशबाज़ सिंह जटाना और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम सोनीपत के कुंडली इलाके में एक सड़क हादसे में पंजाब कांग्रेस नेता खुशबाज़ सिंह जटाना की मौत हो गई। उनकी खड़ी SUV में एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस घटना में उनके ड्राइवर परमिंदर सिंह की भी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे पर हुआ, जब SUV का एक टायर पंक्चर हो गया था और उसे ठीक करने के लिए गाड़ी रोकी गई थी। तभी पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने गाड़ी को ज़ोरदार टक्कर मार दी। 45 साल के जटाना ने 2017 और 2022 में तलवंडी साबो से पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वह बठिंडा ग्रामीण में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे।

पुलिस ने क्या कहा?
सहायक पुलिस आयुक्त विपिन अहलावत ने बताया कि जटाना और उनके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके गनमैन को चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *