अन्य

आज मंलवार को 20 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण के लिए उपलब्ध, सोमवार को वितरण के बावजूद 7000 से अधिक सिलेंडर अवशेष 12891 सिलेंडर कल आने संभावना, जिला में एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, एलपीजी सिलेंडर मांग से अधिक आपूर्ति हो रही है

 

दरभंगा। जिला में गैस वितरण की स्थिति इस प्रकार है। सोमवार को कुल वितरित गैस सिलेंडर की संख्या 2301,अवशेष सिलेंडर 7666, 31 मार्च को आने वाले कुल सिलेंडर 12891 31 मार्च को कुल सिलेंडर वितरण की संभावना 20557 है।

दरभंगा जिला में मांग के तहत एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर नियमानुसार आपूर्ति की जा रही है। जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की तीनों तेल विपणन कंपनियों के कुल 75 गैस ऐजेंसियों द्वारा प्रतिदिन औसतन मांग के अनुरूप एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। नियमानुसार सभी उपभोक्ताओं को मांग के अनुरूप एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है।

नागरिकों से अपील है कि पैनिक नहीं हो और अनावश्यक घरों में एलपीजी सिलेंडर संग्रह नहीं करें। एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी करने वालों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है। जिलाधिकारी, कौशल कुमार के आदेश के आलोक में वरीय पदाधिकारी के द्वारा गैस एजेंसियां और होटल में लगातार छापामारी की जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी दरभंगा ने बताया सोमवार को 16 स्थलों पर औचक छापामारी किया गया। साथ ही बताया गया कि एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग एवं अन्य संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम 06272- 2450 55 है। एलपीजी गैस से संबंधित शिकायत इस पर दी जा सकती है,जिसका समाधान तत्काल ,संबंधित पदाधिकारी के माध्यम से भी कराया जा रहा है। एलपीजी गैस के कमी के संबंध में फैली अफवाहों के मद्देनजर विभागीय निदेशानुसार प्रतिदिन गैस ऐजेंसियों एवं अन्य संबंधित स्थानों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कोई व्यक्ति एलपीजी सिलिंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा घरेलू गैस के व्यवसायिक उपयोग में उच्च संलिप्त पाये जाते हैं तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति एवं डिलीवरी को और अधिक प्रभावी करने के लिए लगातार जिला प्रशासन के द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

 

डी पी आर ओ दरभंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *