अन्य

देश नफरत से नहीं मोहब्बत से विकास की ओर आगे बढ़ेगा : डॉ. मुन्ना खान 

दरभंगा। रामनवमी पर्व पर पिछले 13 सालो से भी अधिक वर्षों से सामाजिक कार्यकर्त्ता व वार्ड 29 के पूर्व पार्षद, डॉ. मुन्ना खान की ओर से इस बार भी रामनवमी पर मदयान डेंटल क्लिनिक पर फ्री मेडिकल शिविर और लोगो के लिए पीने के पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी। डॉ. मुन्ना खान ने कहा

हमें हर धर्म और पर्व आपसी भाईचारा, मोहब्बत,खिदमत करना सिखाता है, लोगो की सेवा करने से दिलो को बहुत खुशी मिलती है। जिला प्रशासन भी बधाई के पात्र है जो लगातार शांति बनाऐ रखने के लिए तात्पर्यता से काम करती रही‌कोई मुंबई,दिल्ली, कोलकाता, जम्मू न जाने कहां-कहां से अपने घर रामनवमी का पर्व मनाने आए तो कोई वर्षो बाद अपने घर आए थे और रामननवमी के जुलुस में चल रहे व परिवार के लोगों महिलाओ व अन्य लोगो ने खान चौक पर ऐसी गंगा- जमुना तहजीब वाली व्यवस्था देखकर कहा समाज के लिए इस तरह के कार्य अच्छा होता है और सभी एक दूसरे के पर्व त्योहारों का इसी तरह से सम्मान करते रहे। डॉ मुन्ना खान ने कहा बहुत अच्छा लगता है हम और हमारे साथी मिलकर इस कार्य को अंजाम दिए। राम जी त्याग बलिदान,मर्यादा पुरुषोत्तम, समर्पण प्रेम के लिए जाने जाते है हमें उनके आर्दश को जीवन में अपना चाहिए उन्होंने सभी से प्रेम करने और साथ रहने का संदेश दिया है। वहीं घायलों को त्वरित उपचार के लिए डॉ. समद खान, डॉ. वारिस स्वास्थ्य कर्मीयों की टीम मौजूद थी जहां कहीं घायलों का उपचार किया। डॉ. मुन्ना खान के युवा साथी खान चौक से होकर गुजरने वाले सभी अखाड़ीयों, खिलाड़ियों एवं झांकियों का भव्य स्वागत किया। जहां कांग्रेस के युवा पप्पू वादी नेता डॉ मुन्ना खान ने खुद से आमजनों खिलाड़ियों को शरबत और पानी बनंटते नजर आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *