राष्ट्रीय

जितना रोना है, रो-धो लो…ममता सरकार के खिलाफ अमित शाह ने जारी की चार्जशीट

डेस्क:अमित शाह ने बंगाल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ममता जी से कहना चाहता हूं, जितना रोना है, रो-धो लो… हम चुन-चुनकर एक-एक घुसपैठिए को न सिर्फ मतदाता सूची से निकालेंगे, बल्कि देश से बाहर भी करेंगे। बंगाल में चुनाव की घोषणा हो चुकी है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी भाजपा कार्यकर्ता भाजपा सरकार बनाने के संकल्प के साथ बंगाल में उतरे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी बंगाल का यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। पूरे पूर्वी क्षेत्र की सुरक्षा बंगाल से जुड़ी हुई है। असम में भाजपा सरकार बनने के बाद घुसपैठ लगभग खत्म हो गई है। अब घुसपैठियों के पूरे देश में प्रवेश करने का सिर्फ एक ही रास्ता बचा है, और वह है बंगाल। बंगाल में चुनाव की घोषणा हो चुकी है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता हमारे प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने के लिए बड़े आत्मविश्वास के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं। हमारे विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी जी ने भी चुनाव से पहले ही पूरे बंगाल का दौरा कर, बंगाल में फैली अव्यवस्था, अराजकता, आर्थिक बदहाली और विशेषकर घुसपैठ के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। आगामी चुनावों में बंगाल को डर और भरोसे में से किसी एक को चुनना होगा। पिछले 15 वर्षों से डर और भ्रष्टाचार की राजनीति चल रही है। ममता बनर्जी ने झूठ और हिंसा का इस्तेमाल करके राजनीति का एक नया तरीका विकसित किया है। टीएमसी के सत्ता में आने का आधार झूठ, डर और हिंसा है। लेकिन 2011 से भाजपा इसके खिलाफ लड़ रही है, और मुझे विश्वास है कि इस बार भाजपा बंगाल में सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *