अंतरराष्ट्रीय

चीन ने ईरान की सेना को दी चिप टेक्नोलॉजी, ईरान युद्ध के बीच US का दावा

डेस्क: चीन की सबसे बड़ी चिपमेकिंग कंपनी SMIC पर अमेरिका ने गंभीर आरोप लगाए हैं. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यह कंपनी ईरानी सेना को चिप बनाने से जुड़े उपकरण और तकनीक सप्लाई कर रही है. इस कंपनी पर अमेरिका ने बहुत पहले से प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन कंपनी ने करीब एक साल से चीन को तकनीक सप्लाई करना जारी रखा है. ये जानकारी ट्रंप प्रशासन के दो सीनियर अफसरों ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को दी है. इन अफसरों का कहना है कि चीन ने अभी तक सप्लाई रोकी नहीं है.

अमेरिकी अफसरों ने कहा कि इस सहयोग में तकनीकी ट्रेनिंग भी शामिल हो सकती है. यानी ईरान को चिप बनाने की तकनीक सिखाई गई होगी. हालांकि यह साफ नहीं है कि ये उपकरण अमेरिकी तकनीक पर आधारित थे या नहीं. अगर ऐसा हुआ, तो यह अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन हो सकता है. इस मुद्दे पर SMIC, वॉशिंगटन में मौजूद चीनी दूतावास और संयुक्त राष्ट्र में ईरान के प्रतिनिधियों ने कोई जवाब नहीं दिया है. चीन का कहना है कि वह ईरान के साथ सामान्य व्यापार करता है. वहीं, SMIC पहले भी यह कह चुकी है कि उसका चीनी सेना से कोई संबंध नहीं है.

अमेरिका ने 2020 में SMIC को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया था, जिससे उसे अमेरिकी तकनीक और उपकरणों तक पहुंच कम हो गई. 2024 में भी अमेरिका ने इस पर और सख्त प्रतिबंध लगाए, जब कंपनी ने हुवेई के मेट 60 प्रो फोन के लिए एक मॉडर्न चिप बनाई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *