डोडा के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) ने एक जांच समिति बनाई है। यह कदम तब उठाया गया, जब छात्रों ने आरोप लगाया कि गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट में क्लिनिकल ट्रेनिंग के दौरान एक डॉक्टर ने एक छात्रा से अपना अबाया (एक तरह का बुर्का) उतारने के लिए कहा। बुधवार को GNM नर्सिंग के छात्रों ने मेडिकल कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने इस कथित घटना की जांच और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की।


