अंतरराष्ट्रीय

जंग के बीच परमाणु हथियारों को लेकर नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन का बड़ा बयान

डेस्क: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने एक बड़ा बयान दिया है, जो वैश्विक राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच किम जोंग-उन ने कहा कि ईरान पर अमेरिका के हमले को देखकर यह सवाल उठता है कि उत्तर कोरिया के पास परमाणु हथियार क्यों नहीं होने चाहिए.

किम जोंग-उन का बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि अगर किसी देश के पास मजबूत रक्षा (जैसे परमाणु हथियार) नहीं है तो वह बाहरी हमलों के लिए कमजोर हो सकता है. इस बयान को ऐसे समझा जा रहा है कि उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रम को सही ठहराने की कोशिश कर रहा है. वह यह दिखाना चाहता है कि परमाणु ताकत ही सुरक्षा की गारंटी है.

नॉर्थ कोरिया पहले से ही परमाणु हथियार रखने वाला देश माना जाता है और इस मुद्दे पर कई बार अमेरिका के साथ उसका टकराव हो चुका है. किम का यह बयान ऐसे समय आया है, जब मध्य पूर्व में जंग चल रही है. ऐसी स्थिति में दुनिया में हथियारों की होड़ और बढ़ सकती है. छोटे देश भी अपनी सुरक्षा के लिए परमाणु ताकत पर जोर दे सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *