ये सहारनपुर का रहने वाला मोंटी राणा है, इसने पुलिस कस्टडी में अपनी बहन की गोली मार हत्या कर दी. अब इसने अपना यह वीडियो जारी किया है. और अपनी बहन को गोलियों से भूनने की पीछे की खौफनाक कहानी बताई है.
मोंटी राणा ने कहा है, “भाई यह मेरी बहन थी. मैंने इसके गोली मारी. इसमें और किसी का दोष नहीं है. मेरी बहन ने किसी की बात नहीं मानी. हमने भी समझाई, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी.फिर मेरे से गुस्सा बर्दाश्त नहीं हुआ. और मैंने गोली मार दी. इसका जिम्मेदार मैं हूँ, इसमें परिवार, रिश्तेदार या किसी और का कोई दोष नहीं है.
मोंटी की बहन राखी कुछ दिन पहले एक लड़के के साथ घर से भगा गई थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लड़की को बरामद किया था. नियमानुसार पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए सीएचसी फतेहपुर लेकर पहुँची थी. जैसे ही पुलिस की गाड़ी अस्पताल पहुँची, बाइक सवार भाई रवि और मोंटी ने हमला कर दिया.
