राष्ट्रीय

पहले राहुल गांधी, अब ममता की टीएमसी, मिडिल ईस्ट संकट पर सरकार की बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग से क्यों बच रहा विपक्ष?

डेस्क:सरकार ने पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक बुधवार शाम पांच बजे बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं और विदेश मंत्री एस जयशंकर के भी इसमें मौजूद रहने की उम्मीद है। लेकिन अब मिडिल ईस्ट संकट पर सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक से ममता बनर्जी की पार्टी ने किनारा कर लिया है। टीएमसी सरकार की बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होगी। इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि वह सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि उनका केरल में एक कार्यक्रम पहले तय है। हालांकि सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर आई खबरों के बाद राहुल का केरल दौरा फिलहाल टल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *