अन्य

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री गैस एवं पेट्रोलियम मंत्री का अर्थी जुलूस निकालकर किया दाह संस्कार 

दरभंगा। जिला कांग्रेस कार्यालय से लहेरियासराय टावर चौक पर देश के प्रधानमंत्री गैस एवं पेट्रोलियम मंत्री का अर्थी जुलूस निकालकर उनके आर्थि का दाह संस्कार किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ मुन्ना खान ने कहा देश की विदेश नीति चारों खाने चित है और देश के यशस्वी कहे जाने वाले प्रधानमंत्री विदेशों में जाकर नाचकर रहे हैं अपने दो मित्रों के कारण देश के 140 करोड़ जनता को आग में झोंकने का काम कर रहे हैं, हमारे पड़ोसी देश नेपाल, बांग्लादेश,श्रीलंका से भी उनकी नीतियां ठीक नहीं है। पाकिस्तान तो हमारा दुश्मन पहले से ही है मगर देशवासियों को आपदा में अफसर खोजने को कहे जाने वाले प्रधानमंत्री सदन में खड़े होकर करोड़ों करोना काल की याद दिलाते हैं और संयम रखने की बात कहते हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर 3000 हजार से 5000 हजार के बीच अवसरवादी लोग ब्लैक कर रहे हैं। अगर इसी तरह गैस और पेट्रोल का दाम बढ़ता रहा तो सड़क पर जन आंदोलन दिखेने को मिलेगा। श्री मुन्ना ने कहा कांग्रेस एवं कांग्रेस परिवार अब चुप नहीं बैठेगी जनता के हित के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी दरभंगा जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष मो चांद रतिकांत मिश्रा,मो असलम,आसिफ हसनैन,मो अरमान, मो नफीस खान, हुसैन खान,सैफ अली, जितेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *