स्थानीय

पूर्णिया : विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने धूमधाम से मनाया पूर्व सांसद संतोष कुमार कुशवाहा का जन्मोत्सव

पूर्णिया : विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में आज पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुमार कुशवाहा का जन्मोत्सव उनके निवास स्थल पर बड़े धूमधाम के साथ मनाया. आशीष गोस्वामी ने पूर्व सांसद को भगवा वस्त्र, जबकि संगठन के कार्यकर्ताओं ने रामदरबार प्रदान कर सम्मानित किया. साथ ही, सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष विक्की गोस्वामी, प्रदेश मंत्री चंदन भगत, जिलाध्यक्ष विजय साह, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, जिला मीडिया प्रभारी गुरुदेव कुमार महाल्दार, जिला मंत्री अशोक कुमार, वार्ड अध्यक्ष बिट्टू कुमार पासवान, तन्नू कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *