उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘सप्त क्रांति’ के प्रणेता का समर्पण सदैव प्रेरित करेगा

डेस्क:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं ‘सप्त क्रांति’ के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सामाजिक न्याय, समता एवं राष्ट्रहिंदी के प्रति उनका समर्पण हमें एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।’’ लोहिया का जन्म 1910 में आज ही के दिन हुआ था। लोहिया एक स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी विचारों को मानने वाले थे। उन्होंने वंचित समुदायों के राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए भी काम किया और कांग्रेस के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम किया। उनका निधन 1967 में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *