मुजफ्फरपुर (आई ए खान) : जिले के नगर थाना क्षेत्र के कन्हौली टीओपी इलाके में रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच रोड़ेबाजी शुरू हो गई। हालात बिगड़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कई अन्य को भी चोटें आई हैं। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
