स्थानीय

दरभंगा : ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा ने की संयुक्त बैठक

दरभंगा : ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा की संयुक्त बैठक आज ग्राम रसलपुर में पप्पू सिंह आवासीय परिसर में आयोजित हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि देश के 565 राजवाड़े ने देश को एकजुट करने के लिए अपना त्याग समर्पण देश को दिया है सवर्णों ने देश को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है हर क्षेत्र में सवर्ण हमेशा आगे रहे है पर दुर्भाग्य है कि आज सवर्ण खुद सरकार की उपेक्षा का शिकार बन गया है sc एक्ट एवं यूजीसी बिल द्वारा सवर्णों को दोयम दर्जा का बना दिया गया है सवर्णों को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।

ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव कैलाश कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार षड्यंत्र के तहत सवर्णों को राजनीतिक सामाजिक रूप से कमजोर कर रही है योग्यता का दमन जाति के नाम पर हो रहा है।
क्षत्रिय महासभा अनुमंडल संयोजक हीरा प्रसाद सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि सवर्ण एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए आवाज उठाए अगली पीढ़ी के भविष्य के लिए हमें संघर्ष करना होगा।

बैठक में सवर्ण नेताओं की चुप्पी पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के जिला उपाध्यक्ष पवन राय,प्रखंड अध्यक्ष सोहन चौधरी,अनिल सिंह,रणधीर सिंह,इंद्रमोहन चौधरी,संजय राय,संपूर्णानंद रॉय,गौरीशंकर ठाकुर,ललित ठाकुर,नवीन सिंह,राघव झा,रमेश झा,अभय सिंह,गंगा प्रसाद चौधरी,गंगा झा सहित दर्जनों उपस्थित हुए।बैठक की अध्यक्षता संजय सिंह ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *