अन्य

कर्नाटक उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, दो सीटों पर परिवार को तरजीह

बेंगलुरु :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कर्नाटक की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद लिस्ट जारी हुई।

बागलकोट से उमेश मेती और दावणगेरे दक्षिण से समर्थ मल्लिकार्जुन को टिकट दिया गया है। दोनों सीटें पूर्व विधायकों के निधन के बाद खाली हुई थीं, इसलिए पार्टी ने उनके परिवार के सदस्यों को मौका दिया है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। इन सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को मतगणना  की जाएगी।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *