अन्य

केसी त्यागी रालोद में शामिल, जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता

नई दिल्ली: वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अब राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का दामन थाम लिया है। रविवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान केसी त्यागी ने कहा कि उनका राजनीतिक जुड़ाव पहले से ही रालोद और चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से रहा है। उन्होंने साफ किया कि वे अब किसी पद या चुनाव की इच्छा से नहीं, बल्कि पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जुड़े हैं।

त्यागी ने यह भी कहा कि वे चौधरी चरण सिंह के अधूरे सपनों को पूरा करने में योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने रालोद और जदयू की विचारधाराओं में समानता का भी जिक्र किया।

गौरतलब है कि हाल ही में उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से दूरी बना ली थी। लंबे समय तक पार्टी में अहम जिम्मेदारियां निभाने वाले त्यागी ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया था, जिसके बाद उनके अलग होने की अटकलें तेज हो गई थीं।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *