डेस्क:झारखंड सीआईडी ने हजारीबाग से तीन लोगों को एक व्यक्ति से एलपीजी कनेक्शन दिलाने का झांसा देकर 19.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, पिछले साल नवंबर में सीआईडी के साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं। जांच विभाग के मुताबिक, आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए शिकायतकर्ता से संपर्क किया और एलपीजी कनेक्शन दिलाने के बहाने फर्जी लिंक भेजा। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि एलपीजी कनेक्शन दिलाने के बहाने उन्होंने शिकायतकर्ता को सोशल मीडिया के जरिए फर्जी लिंक भेजा और साइबर धोखाधड़ी करते हुए उसके बैंक खाते से कुल 19.85 लाख रुपये निकाल लिए।
